हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक नई पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए लगातार नई योजनाओं का संचालन कर रही है, ताकि महिलाएं समाज में पुरुषों के बराबर भूमिका निभा सकें और किसी पर निर्भर न रहें।
योजना का नाम:
लाडो लक्ष्मी योजना
इस योजना के तहत, हरियाणा सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को हर महीने ₹2100/- की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस योजना का उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे खुद को सुधार सकें और अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अतिरिक्त, इस योजना के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा।
लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य:
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्रति माह ₹2100/- की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा।
- महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में योगदान दे सकेंगी।
- योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे सशक्त बन सकेंगी।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
लाडो लक्ष्मी योजना के पात्रता मानदंड:
- निवासी: योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
- आयु: आवेदक महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अन्य योजनाएं: अगर महिला पहले से किसी अन्य समान योजना का लाभ ले रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- सरकारी नौकरी: आवेदक महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- आय: परिवार की वार्षिक आय ₹1,80,000/- या उससे कम होनी चाहिए।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र (Family ID)
- बैंक खाता (आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र से लिंक होना अनिवार्य है)
- मोबाइल नंबर (जो परिवार पहचान पत्र से जुड़ा हो)
- आयु प्रमाण पत्र (जैसे वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि)
- आय प्रमाण पत्र
- हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें:
आवेदक इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं। जैसे ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी, इस पृष्ठ पर लिंक अपडेट किया जाएगा ताकि सभी आवेदक आसानी से आवेदन कर सकें। यदि आप ऑनलाइन आवेदन में कोई समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
हरियाणा सीईटी 2025 का आयोजन मई में होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ऐलान
महत्वपूर्ण तिथियां:
- आरंभ तिथि: जल्द ही उपलब्ध
- समाप्ति तिथि: जल्द ही उपलब्ध
हरियाणा की महिलाओं के लिए यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने में सहायक साबित होगी।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें: |